देहरादून ,
जिला रूद्रप्रयाग के मयाली गांव के पास एक व्यक्ति के खाई में गिरने से मौत हो गई और एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने व्यक्ति का शव बरामद कर लिया। यहां जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि मयाली के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। इस दौरान सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 300 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनायी। इस दौरान खाई में गिरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
