दुकान पर छापेमारी कर अवैध शराब की बिक्री कर रहे व्यक्ति को 48 बोतल तथा 336 पव्वे समेत किया गिरफ्तार

चौबट्टाखाल ,

पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधनसभा के उप जिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार ने राजस्व पुलिस की टीम के साथ बड़ेथ मल्ला गांव में अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक दुकानदार को 336 पव्वे तथा 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए उप जिला अधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार ने बताया कि मुखबिर द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना पर बडेथ मल्ला गांव में छापेमारी की गई जिसमें एक दुकान पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का धंधा करता हुआ हरविंद्र सिंह पुत्र शंकर सिंह को 3 पेटी मैकडॉवेल जिसमें 36 बोतल तथा 7 मैकडॉवेल पेटी सोलमेट जिसमें 336 पव्वे के साथ 1 पेटी सोलमेट ब्लैक स्पेशल की जिसमें 12 बोतल थी के साथ गिरफ्तार किया गया बताया कि बरामद माल की कीमत 76560 रु. के लगभग है। शराब को कब्जे में लेते हुए राजस्व पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि अभियुक्त पर संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *