पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर दबोचे, चोरों की निशानदेही पर 9 चोरी की बाइके बरामद

रूडकी ,

रूडकी के लक्सर कोतवाली पुलिस की टीम ने कुआं खेड़ा चेक पोस्ट के पास से दो शातिर चारों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है दोनों शातिर चोरों से पूछताछ की गई तो दोनों शातिर चोरों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले लक्सर कस्बा बाजार से बाइक को चोरी किया था जिसके बाद पुलिस ने शातिर चोरों की निशानदेही पर अन्य जगह से चोरी की गई 9 बाइके भी बरामद की एस एस आई मनोज गैरोला ने बताया बरामद की गई 9 बाइको में से 4 बाइक चोरी होने के मामले में लक्सर कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं वही 6 बाइकों के संबंध में जानकारी की जा रही है उन्होंने बताया शातिर आरोपी साजिद पुत्र इसरार व लक्ष्मण पुत्र मामचंद लक्सर के ही मोहम्मदपुर बुजुर्ग और रायपुर के निवासी है जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है पुलिस टीम में, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, एस एस आई मनोज गैरोला,एस आई, अंशुल अग्रवाल, एस आई दीपक चौधरी, एस आई हरीश गैरोला, हेड कांस्टेबल रियाज अली, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह, कांस्टेबल किशोर, कांस्टेबल टीकम सिंह चौहान सहित रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *