हरिद्वार ,
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत गांववासी को राजकीय सम्मान के साथ कनखल श्मशान घाट पर जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा अपार जन समूह ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अश्रूपूरित अंतिम विदाई दी। उल्लेखनीय है कि विगत 08 दिसंबर 2023 को उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन हो गया था। वहीं जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत गांववासी की अंतेष्टि पर आज जनपद हरिद्वार में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।