बरसाती नाले की चपेट में आए युवक का शव बरामद

देहरादून ,

देर रात्रि अतिवृष्टि से शिवपुरी में बरसाती नाले के उफान पर आने से चपेट में आये एक युवक के लापता होने की घटना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सर्चिंग अभियान चलाकर शव को बरामद कर जिला पुलिस को सोप दिया है। यहां स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक ब्लू हेवन किचन में काम कर रहा था, इसी दौरान बरसाती नाले के उफान में आने पर गदेरे में बह गया। आज प्रातः पुनः एसआई सचिन रावत के हमराह टीम एसडीआरएफ द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्च करते हुए उक्त युवक का शव बरामद कर लिया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि मृतक का नाम गौतम पुत्र बलबीर सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम बदल, शिवपुरी, नरेंद्रनगर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *