स्कूटी सवार देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को गश्त के दौरान क्षेत्र से स्कूटी सवार एक शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्र में देशी शराब के पव्वे बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस के गश्ती दल ने लाल पुल के पास से स्कूटी सवार एक शराब तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने देशी शराब के 100 पव्वे बरामद किये। पुलिस आरोपी को स्कूटी समेत कोतवाली लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम कमल कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी गली नम्बर 06 राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *