इंटरनेट न चलने से उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी 

यूपीसीएल ने काटी इंटरनेट की तारें, सड़कों पर बिछा तारों का जाल 

देहरादून,

राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट की तारों को यूपीसीएल के द्वारा काटे जाने से उपभोक्ताओं को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि बैंकों, मुख्य डाकघर घंटाघर, आरटीओ सहित अनेकों कार्यालयांे में सर्वर न चलने को लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यहां राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट की तारों को यूपीसीएल के द्वारा काटे जा रहे है जिससे सड़कों पर तारों का जाल बिछ गया है और इसका खामियाजा जनता के साथ ही साथ राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है और वाहन चालक इन तारों से उलझकर चोटिल भी रहे है और वहीं दूसरी ओर इंटरनेट न चलने से व सर्वर पूरी तरह से खराब होने के कारण बैंकों, मुख्य डाकघर, आरटीओ सहित अन्य जनता से जुडे हुए विभागों में काम नहीं हो पा रहा है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बैंकों, पोस्ट आॅफिस सहित अन्य कार्यालयों में सर्वर डाउन होने से किसी भी प्रकार की कोई ऐट्री नहीं हो पा रही है खाताधारकों को खाली हाथ ही वापस जाना पड़ रहा है। वहीं अधिकारियों से पूछने पर वह सकारात्मक जवाब नहीं दे पा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *