बस-ट्रक की भिड़ंत, बस में फंसे चालक का सकुशल रेस्क्यू  – uttarakhandawaaz.in

बस-ट्रक की भिड़ंत, बस में फंसे चालक का सकुशल रेस्क्यू 

देहरादून,

टिहरी जिले के ब्यासी के पास बस और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हुई। इस दौरान एसडीआरएफ ने बस में फंसे चालक का सकुशल रेस्क्यू किया। इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चैकी ब्यासी द्वारा एसडीआरएफ टीम को बताया गया किया गया कि ब्यासी के पास एक ट्रक और बस की आमने सामने टक्कर हो गयी है। इस दौरान सूचना मिलते ही एसआई नीरज चैहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहंुचकर बचाव अभियान आरम्भ किया गया। इस दौरान घटना में बस चालक बस में ही फंस गया था जो वहां से निकलने में असमर्थ था। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम द्वारा तमाम मुश्किल हालात को दरकिनार कर सावधानीपूर्वक कटिंग इक्विपमेंट का प्रयोग करते हुए बस चालक को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला व उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *