महंत देवेन्द्र दास ने किया इन्दिरेश अस्पताल के मोड्यूलर ऑपरेशन थियेटरों का निरीक्षण

22 माॅड्युलर ऑपरेशन थियेटरों के डाॅक्टरों व स्टाफ के साथ किया संवाद
देहरादून ,

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास महाराज ने अस्पताल के मोड्यूलर ऑपरेशन थियेटरों का निरीक्षण किया। अत्याधुनिक अल्ट्रामाॅर्डन सुविधाओं से युक्त अस्पताल में संचालित 22 माॅड्युलर ऑपरेशन थियेटरों के डाॅक्टरों व स्टाफ के साथ उन्होंने संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने बताया कि महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं के विस्तार में अस्पताल के इन माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटरों की विशेष भूमिका है। प्रतिवर्ष इन ऑपरेशन थियेटरों में लगभग 25 हजार ऑपरेशन हो रहे हैं। इस दौरान महंत देवेन्द्र दास महाराज ने अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि मरीजों को हाईटेक सुविधाओं का लाभ सुगमतापूर्वक मिलता रहे, इसको लेकर सभी अधिकारी, डाॅक्टर व स्टाफ मिलकर सेवा भाव से कार्य करें। काबिले गौर है कि महंत इन्दिरेश अस्पताल में सभी स्पेशलिटी व सुपरस्पेशलिटी सुवाओं के साथ विशेष 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर संचालित हैं। महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के मरीजों की लाइफलाइन कहा जाता है। इस दौरान महंत इन्दिरेश अस्पताल के माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटरों में न्यूरो सर्जरी, कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरो सर्जरी सहित सभी सामान्य, जटिल व अति संवेदनशील ऑपरेशनों को करने की सुविधा इन आधुनिक ऑपरेशन थियेटरों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 24 एनेस्थैटिस्ट्स की बड़ी टीम उपलब्ध है। अस्पताल प्रबन्धन की ओर से ऑपरेशन थियेटरों में विश्व स्तरीय तकनीकों की मशीनों को विस्तार दिए जाने पर भी तेजी से काम चल रहा है। इस दौरान अनेक चिकित्सक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *