ऑपरेशन का 13वां दिन है. न मशीने रुक रहीं, न हाथ, फिर क्यों लग रहा इतना समय
उत्तराकाशी ,
स्थानीय लोगों के मुताबिक चारधाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के लिए बन रही सुरंग के निर्माण में मंदिर को तोड़ दिया गया था और इसी के बाद ये हादसा हुआ. बौखनाग देवता को इलाके का रक्षक माना जाता है
सुरंग के बाहर गाजे बाजे के साथ भगवान की डोली लाई जा रही है. सुरंग के दरवाजे पर बाबा बौखनाग का मंदिर भी बनाया गया है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि बाबा बौखनाग नाराज हैं और इसी वजह से यह घटना घटी.