सोसायटी में सीआरपीएफ के कैम्प-ऑफिस खुलने का किया विरोध

देहरादून ,

दून की वसंत विहार एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी में सीआरपीएफ के कैम्प-ऑफिस खुलने के विरोध में तमाम क्षेत्रवासियों एवं नागरिकों ने जन संघर्ष किया। आज सीआरपीएफ यह ऑफिस वसंत विहार एनक्लेव के लेन नं-6 के रिहायशी इलाके में खोलना चाहते थे जिसका विगत कुछ सप्ताह से समस्त सोसायटी वाले पत्राचार व धरने के माध्यम से विरोध कर रहे थे किंतु कोई समस्या का समाधान नहीं निकला। इस दौरान आज जब सीआरपीएफ की कंपनी अपना ऑफिस खोलने आई तो समस्त सोसायटी वालों ने अपना विरोध दर्ज किया और उनके समर्थन में कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर भी उतर आए। तमाम निवासियों के विरोध को देखते हुए अब अंततः अपने हाथ पीछे खींच लिये और अपना कार्यालय वहाँ नहीं खोलने का निर्णय लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा कि सभी वसन्त विहार एन्क्लेव वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों और निवासियों के विरोध के बाद अब सीआरपीएफ लेन नम्बर छह में अपना कार्यालय नहीं खोलेगी और ये सोसायटी के निवासियों के संघर्ष की बहुत बड़ी जीत है। इस दौरान सोसायटी में सीआरपीएफ कंपनी के ऑफिस की खुलने से यहां के निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता और बच्चों-बुजुर्गों के लिए आवागमन तथा अन्य व्यवस्था में आगे बहुत बड़ी समस्या सोसायटी के लिए पैदा हो सकती थी। इस मौके पर कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *