अल्मोड़ा ,
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा जनपद पहुंची, जहां उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों में भारत सरकार की 17 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से लक्षित लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जनपदों में गाडियां उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों के माध्यम से सभी गांव तक पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की प्रमुख 17 योजनाओं से संतृप्त करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बीते दिनों महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर समितियों का गठन कर दिया जाए जो विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन एवं ग्राम तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे एवं योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध कराएंगें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से 29 वाहन इस यात्रा हेतु जनपद अल्मोड़ा के लिए मिले हैं। इन सभी वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 20 दिनों में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को इस विकसित भारत संकल्प यात्रा से अच्छादित कर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। इस अवसर पर अनेक जन शामिल रहे।