पुत्र ने की माँ की हत्या, गिरफ़्तार – uttarakhandawaaz.in

पुत्र ने की माँ की हत्या, गिरफ़्तार

देहरादून ,

राजधानी देहरादून से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। देहरादून के बलबीर रोड के जजेज कॉलोनी स्थित एक घर में 57 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है।
महिला की हत्या का आरोप उसके सगे बड़े बेटे पर लगा है। जिसे की पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। बेटे की मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है जिस वजह से आवेश में उसके द्वारा यह हत्या की गई। बेटे ने महिला के सर पर वार किया जिससे कि महिला के सिर पर काफी चोंटे आई। चोट लगने की वजह से सर से काफी खून बह गया। पूरे घर में काफी मात्रा में खून मौजूद था।
महिला के पति उत्तर प्रदेश पुलिस में मुरादाबाद में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे। जब पति ने सुबह महिला को फोन किया तो महिला ने फोन का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पति को अनहोनी का एहसास होने पर वह आज दोपहर घर को आए। घर का दरवाजा खोलने पर पति को महिला का शव बरामद हुआ और पूरे घर में खून फैला हुआ था।
मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामे की कार्रवाई पूरी की। मौके पर देहरादून पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सिटी, डालनवाला पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *