वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल हेतु बंद किये गए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

इस वर्ष हमें 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सेवा करने का मिला सुअवसर ।

देहरादून ,

देश-विदेश से विश्वप्रसिद्ध चारधाम दर्शन हेतु आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या ने इस वर्ष नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 56 लाख से अधिक श्रद्धालु ने इस बार चारधाम दर्शन करने उत्तराखण्ड पहुंचे। सबसे ज्यादा 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने इस वर्ष केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं, जबकि 18 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम में बाबा बदरी विशाल की पूजा अर्चना की है। वहीं, गंगोत्री में 09 लाख से अधिक और यमुनोत्री में 07 लाख से ज्यादा श्रद्धालु तीर्थयात्रा के लिए पहुंचे हैं। वहीं, हेमकुण्ड साहिब में इस वर्ष एक लाख 77 हज़्ाार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा लिए उत्तराखण्ड पुलिस समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *