देहरादून ,
गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के तत्वावधान में मघर महीने की संग्राद कथा कीर्तन व सबदों के बीच श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रातः नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई चरनजीत सिंह ने आसा दी वार का सबद सतगुरु होइ दइआलु त सरधा पुरिऐ का गायन किया एवं सरदार चरणजीत सिंह के द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस अवसर पर भाई शमशेर सिंह जी हैंड ग्रंथी ने कहा कि जो लोग मघर महीने में सत्संग करते हैं वो सुंदर जीवन जीते हैं और गुरु साहिब गुण देकर महान बना देते है सत्संगियों का तन-मन प्रभु के साथ, कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थे भाई चरणजीत सिंह ने श्मघरि माहि सोंहदिआ हरि पिर संगि बैठडीया व आगै सुख मेरे मीता, पाछे आनन्द प्रभ कीता का सबद का गायन किया। इस अवसर पर हैंड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की, प्रधान, गुरबख्श सिंह राजन व जनरल सेक्रेटरी गुलजार सिंह द्वारा संगतों को मघर महीने की संग्राद की बधाई दी। इस अवसर पर सरदार मनजोत सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार दविंद्र सिंह सहदेव व तिलक राज कालरा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर व प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंच का संचालन सेवा सिंह मठारु ने किया।