रुद्रपुर ,
ट्रांसिट कैंप थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जिसको लेकर ट्रांसिट कैंप थाना अध्यक्ष सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाइक चोरों के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए तीन अंतरराज्यीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कतयाल ने बताया कि शहर में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं को यह आरोपी अंजाम दे रहे थे जिनकी धड़ पकड़ को लेकर पुलिस काफी दिनों से जुटी हुई थी। जहां ट्रांसिट कैंप थाना पुलिस ने किच्छा हाईवे स्थित मोदी मैदान से तीनों अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 16 बाईके बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपी मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश के निवासी हैं जिसमें ग्रुप के सरगना के ऊपर कई आपराधिक मुकदमे उत्तर प्रदेश में दर्ज है।