जगाधरी से चोरी हुई बाइक के साथ दो गिरफ्तार

हरिद्वार ,

सीपीयू ने चैकिंग के दौरान एक साल पूर्व जगाधरी से चोरी हुई बाइक को कोतवाली नगर हाईवे से बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीपीयू ने बाइक चेसिस नम्बर के आधार पर बाइक स्वामी से सम्पर्क किया। जिससे मिली जानकारी पर बाइक चोरी की पूरी जानकारी हासिल हुई। सीपीयू ने दोनों बाइक सवारों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। सीपीयू उपनिरीक्षक सोहन सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को आरक्षी कृष्ण कुमार के साथ चंडी चैक पर वाहन चैकिंग अभियान में जुटे थे। इसी दौरान स्पलेंडर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया। लेकिन बाइक चालक रूकने की बजाय उसने बाइक को दौड़ा दिया। जिनपर शक होने पर उनका पीछा कर सीसीआर टॉवर के सामने लालजी वाला पुल पर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान बाइक सवार गुमराह करने का प्रयास करने लगे। जब बाइक के कागजात दिखाने को बोला तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सकें। जिसपर बाइक की चेसिस नम्बर को चैक करते हुए बाइक स्वामी से सम्पर्क किया गया। बाइक स्वामी ने बाइक एक साल पूर्व जगाधारी से चोरी होने की जानकारी दी। जिसके सम्बंध में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की बात बतायी गयी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सूरज पुत्र तेजपाल निवासी बादशाही मिर्जापुर यूपी और प्रकाश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी नई बस्ती गंगनहर रूड़की हरिद्वार बताते हुए बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा जर्द कराते हुए उनको पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *