देहरादून के ट्रि होगे—ट्री गार्ड फ्रि , श्री महाकाल सेवा समिति की मुहिम

देहरादून ,

आज रेस कोर्स छेत्र में 32 वां सप्ताह पार्शद देवेन्द्र पाल (मोन्टी) जी के सानिध्य में पांच पेड़ ट्रिगार्ड मुक्त किये गये, सम्मानित पार्षद महोदय और क्षेत्रवासियों ने श्री महाकाल सेवा समिति की इस मुहिम को बहुत सराहा और आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि लोहे के ट्रिगार्ड की वजह से बढ़ते हुए पेड़ों को अच्छी ग्रोथ नहीं मिल पाती जिस कारण वह कुपोषित हो रहे हैं और समय से पहले ही नष्ट हो जाते हैं , जिस क्षेत्र में भी इस तरह के वृक्ष दिखाई दे तो वह संस्था से संपर्क करें या अपने स्तर पर पेड़ों को ट्रिगार्ड से मुक्त करने का कार्य करे, यह एक सामाजिक कार्य है पर्यावरण के लिहाज से अति आवश्यक भी है, इस मुहिम में क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र पाल मोन्टी, बालकृष्ण शर्मा, संजीव गुप्ता, डॉ नितिन अग्रवाल, समाज सेवी मनोज बिस्ट, अंकुर मल्होत्रा, अनुष्का राणा और अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *