दुष्कर्म पीड़िता को सुसाइड के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने तथा सुसाइड के लिए उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसको पुलिस ने दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि ज्वालापुर निवासी एक महिला ने 17 अक्टूबर को कोतवाली मेें तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ आवाद पुत्र जमील अहमद निवासी जट बहादरपुर पथरी हरिद्वार ने दुष्कर्म करते हुए उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को सूचना के आधार पर बीती शाम को क्षेत्र स्थित सराय फाटक के समीप बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *