अब लोहे की जाली के गार्ड की जगह बांस से बने हुए गार्ड लगाये जायेगा

श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चलाई जा रही मुहिम का असर 

 एमडीडीए बनवा रहा है बांस की खपच्चीयो से ट्रिगॉड्स

देहरादून

पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों की लंबी आयु के लिए “श्री महाकाल सेवा समिति” (रजि) द्वारा चलाई जा रही मुहिम “ट्रीगार्ड मुक्त पेड़” लोहे की जाली से आजादी, संस्था की मुहिम अब रंग ला रही है, संस्था के अध्यक्ष रोशन राणा जी ने बताया क्योंकि लोहे की जाली से पेड़ों को नुकसान होता है इसी के मध्य नजर एम. डी. डी. ए. द्वारा अब बांस की खपच्चीयो से ट्री गार्ड बनाए जाने शुरू किए हैं, जो कि समय के साथ साथ स्वतह ही निकल जाएंगे, या फिर उन्हें हटाने में आसानी होगी , रोशन राणा जी ने आम जनमानस से निवेदन किया है की वह भी भविष्य में जब भी कोई पेड़ लगाएं तब वह भी बांस की खपच्चीयो से बनी हुई ट्रिगार्ड ही स्तेमाल करें, इससे पर्यावरण संरक्षण में बहुत मदद मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *