हरिद्वार में श्रीराम कथा समापन समारोह: मुख्यमंत्री धामी बोले—उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी – uttarakhandawaaz.in

हरिद्वार में श्रीराम कथा समापन समारोह: मुख्यमंत्री धामी बोले—उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

हरिद्वार,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और सनातन संस्कृति का संदेश आज पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले महाकुंभ को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के सरकार के संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्य मंत्री सुनील सैनी, देशराज कर्णवाल, नितिन गौतम, अजीत चौधरी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *