आज आपके फोन पर होगा कंपन, आपात स्थिति में अलर्ट करने का संकेत

घबराएं नहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का है एक प्रयोग

देहरादून ,

यदि आज किसी भी समय आपके मोबाइल फोन पर कंपन होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपात स्थिति के दौरान नागरिकों को अलर्ट करने के लिए यह एक परीक्षण की प्रक्रिया है। इस अलर्ट के परीक्षण का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में नागरिक सतर्क हो जाए वह बचाव संबंधी नियमों एवं बातों का अनुसरण करें।
विभागीय संदेश प्रसारित किया गया है कि आपको अपने मोबाइल पर अलग ध्वनि और कंपन के साथ आपदा संबंधित एक परीक्षण संदेश प्राप्त हो सकता है, कृपया घबराएँ नहीं, यह संदेश वास्तविक आपात स्थिति का संकेत नहीं देता है, यह संदेश एक नियोजित परीक्षण प्रक्रिया के तहत दूरसंचार विभाग, भारत सरकार, द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *