ऋषिकेश में चला तंबाकू मुक्त अभियान, 15 लोगों के चालान, ₹1780 जुर्माना वसूला

देहरादून ,

डॉ मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा ऋषिकेश नगर में तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों और बस अड्डे के आसपास विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान कर रहे लोगों तथा बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुल 15 लोगों के चालान किए गए, जिनसे 1780 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेच रहे दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए गए कि नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही तंबाकू उत्पादों की बिक्री करें।

इस दौरान जिला सलाहकार एनटीसीपी अर्चना उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा उनियाल, बालाजी सेवा संस्थान से ममता थापा तथा अनुराग उनियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *