देहरादून ,
India Meteorological Department (मौसम विज्ञान विभाग) देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम चेतावनी को देखते हुए देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि प्रतिकूल मौसम के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिबंधित या नियंत्रित रखा जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन पर निगरानी रखते हुए हर स्तर पर सतर्कता बनाए रखी जाए।
प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए और सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए। आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के अंतर्गत सभी नामित अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे और संबंधित विभाग फील्ड में सक्रिय रहेंगे।
इसके साथ ही मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में तुरंत बहाली के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहने को कहा गया है। सभी चेक पोस्ट और थानों में आपदा प्रबंधन उपकरणों और वायरलेस प्रणाली के साथ हाई अलर्ट बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पत्र में यह भी कहा गया है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ न रहे। अधिकारियों को बरसाती, छाता, टॉर्च, हेलमेट जैसे जरूरी उपकरण साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित स्थिति में लोगों के फंसने पर खाद्य सामग्री और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इसके अलावा विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने, भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को नियंत्रित करने और नगरों में नालियों तथा कल्वर्ट की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने पर भी जोर दिया गया है।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव Vinod Kumar Suman ने आम जनता से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Oi, oi! Gave jili777win a burl and it’s actually pretty decent. Easy to navigate too, even when you’ve had a few. Give it a go! jili777win