देहरादून ,
देहरादून में सोमवार को देहरादून पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रमेंद्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी कर्तव्यों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित पुलिस कर्मियों में ज्योति पंवार (राजपुर), बृजमोहन महिपाल (क्लेमेंटाउन), आदित्य सैनी (रायवाला), रजनी चमोली (रायपुर), विजेन्द्र सिंह (रानीपोखरी), रुपेश कुमार (ऋषिकेश), विजय सिंह (डालनवाला), भूपाल सिंह अधिकारी (पटेलनगर), कंचन राणा (सहसपुर), आरती (विकासनगर), संदीप छाबड़ा (नेहरू कॉलोनी), अनुज कुमार (बसंत विहार), मनोज कुमार (सेलाकुई), रविशंकर (प्रेमनगर), विनय मित्तल (डोईवाला), सूरज राणा (कैंट), ललित कुमार (एसओजी), नेहा राठौर (अभियोजन), संतोष बिष्ट (एलआईयू), दीपक राठौर (प्रधान लिपिक शाखा), अभय कुंवर (पुलिस दूरसंचार), जितेन्द्र जोशी (यातायात निरीक्षक), मनोज (डीआईसीसी सीसीटीवी कंट्रोल रूम), सुन्दर लाल (यातायात), विजया चौधरी (पुलिस लाइन) और शिवलाल (अग्निशमन विभाग) शामिल रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल को बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।
