देहरादून,
देहरादून पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को संगम विहार, जीएमएस रोड निवासी हरी सिंह ने ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी नंबर UK07AJ9904 (सफेद रंग) चोरी कर ली है। इस संबंध में कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 158/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर संदिग्धों की जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान पुलिस ने 10 मार्च 2026 को आर्मी ग्राउंड पटेलनगर क्षेत्र से आरोपी वसीम अली (23 वर्ष) पुत्र फरमान अली, निवासी वन विहार मेहूंवाला, जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई स्कूटी UK07AJ9904 बरामद कर ली गई।
बरामदगी:
-
स्कूटी नंबर UK07AJ9904 (सफेद)
पुलिस टीम:
-
उपनिरीक्षक आशीष कुमार, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
-
कांस्टेबल विवेक राठी
-
कांस्टेबल प्रदीप कुमार
पुलिस द्वारा आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।