प्रेमनगर के जंगल में मिला महिला का सड़ा-गला शव, पहचान नहीं

देहरादून ,

प्रेमनगर क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रेमनगर की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल के अंदर एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला, जो लगभग 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। महिला की पहचान और मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *