11 अक्टूबर यानी कल शीतऋतु के लिए बंद होने जा रहे हैं हेमकुंड साहिब के कपाट

ईश्वर ने की बर्फ के रूप में पुष्पवर्षा

चमोली ,

आज शाम हेमकुण्ट साहिब में कल कपाट बंद होने से एक सन्ध्या पूर्व हल्की बर्फबारी से मानो प्रभु अपना आशीर्वाद बरसा रहे हों। वाहेगुरु की अपार बख़्शीश।ज्ञात हो की कल श्री हेमकुण्ट साहिब के कपाट शीतऋतु के लिए बंद कर दिये जायेंगे तथा इसी के साथ यात्रा2023 सपन्न हो जायेगी

इस साल हेमकुंड साहिब में इस बार 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। बुधवार को कपाट बंदी का साक्षी बनने के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचने लगे हैं।

गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी। सुखमणि साहिब पाठ के बाद 11:15 बजे सबद-कीर्तन होंगे। जिसके सवा घंटे के बाद गुरूद्वारे में इस साल अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी।

इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी धाम में मौजूद रहेंगे। इस साल अंतिम अरदास पढ़ने के बाद एक बजे गुरुग्रंथ साहिब का हुक्मनामा लिया जाएगा। जिसके बाद पंज प्यारों की अगुआई में गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब से सचखंड साहिब ले जाया जाएगा। इसके बाद गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *