देहरादून ,
गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस तथा सुधारात्मक सेवाओं में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए उत्तराखंड के 12 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से श्री योगेन्द्र सिंह रावत, इंस्पेक्टर जनरल, उत्तराखंड को सम्मानित किया गया। यह पदक सेवा में विशेष रूप से विशिष्ट एवं उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है।
गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर देशभर में कुल 982 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) तथा सराहनीय सेवा के लिए 756 पदक (एमएसएम) शामिल हैं।
विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए गए 101 राष्ट्रपति पदकों में से 89 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 03 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा तथा 04 सुधारात्मक सेवाओं को प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार सराहनीय सेवा के लिए दिए गए 756 पदकों में से 664 पुलिस सेवा, 34 अग्निशमन सेवा, 33 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा तथा 25 सुधारात्मक सेवाओं से संबंधित हैं।
उत्तराखंड से सम्मानित पदक विजेताओं की सूची इस प्रकार है—
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)
– श्री योगेन्द्र सिंह रावत, इंस्पेक्टर जनरल, उत्तराखंड
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) – सुधारात्मक सेवा
– श्री बीरबल यादव, हेड वार्डर, उत्तराखंड
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) – पुलिस सेवा
– श्रीमती ज्योति चौहान, इंस्पेक्टर
– श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस
– श्री शिवराज सिंह, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस
– श्री सुभाष चंद्र, इंस्पेक्टर
– श्री साजिद अली, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) – अग्निशमन सेवा
– श्री मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन
– श्री गिरीश चंद्र लोहानी, लीडिंग फायरमैन
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) – होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस
– श्रीमती मीना मोहन शर्मा, सेक्टर वार्डन
– श्री रविंद्र मोहन काला, डिप्टी डिविजनल वार्डन
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) – सीबीआई
– श्री धर्मेंद्र, इंस्पेक्टर, सीबीआई (देहरादून ब्रांच)
इन सम्माननों के माध्यम से राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, सुधारात्मक सेवाओं एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित किया गया है।