मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला चिकित्सालय देहरादून की समीक्षा बैठक ली

देहरादून ,

माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशानुसार बुधवार, 21 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय देहरादून में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनु जैन, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र त्यागी, चिकित्सालय के वरिष्ठ व विशेषज्ञ चिकित्सक, समस्त विभागों के प्रभारी, नर्सिंग इंचार्ज, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में 24 घंटे ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही चिकित्सालय परिसर, प्रतीक्षा स्थलों एवं वार्डों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने वार्डों में हीटर, गर्म पानी की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ बेडशीट व कंबलों की उपलब्धता तथा मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *