मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के विकास कार्यों हेतु ₹183.71 करोड़ की धनराशि को दी मंजूरी

देहरादून .

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण, पेयजल योजनाओं, आवास निर्माण, पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय हस्तांतरण तथा आपदा राहत से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल ₹183.71 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की है।

आगामी श्री नन्दा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के तहत विधानसभा क्षेत्र थराली में नन्दप्रयाग–घाट–सुतोल–कनोल मोटर मार्ग (किमी 20 से 40) के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए ₹12.90 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

जनपद चमोली में कर्णप्रयाग शाखा के अंतर्गत सोनली–देवली बागर जलापूर्ति योजना हेतु ₹6.55 करोड़ तथा जनपद देहरादून में पीली कोठी से बालावाला–गुलरघाटी एफआईसी तक 3 किमी मार्ग और कस्तूरी चौक समशेरगढ़ होते हुए बालावाला क्रॉसिंग तक लगभग 2 किमी मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण (प्रथम चरण) के लिए ₹5.89 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में पनचक्की–चौफुला–कठघरिया नहर कवरिंग के उपरांत मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण हेतु ₹11.15 करोड़, यमकेश्वर क्षेत्र में पीपलकोटी से दुगड्डा तक सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण (प्रथम चरण) हेतु ₹32.52 लाख तथा मरचूला–कूपी भैरंगखाल मोटर मार्ग के चौड़ीकरण हेतु ₹5.11 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसके अतिरिक्त, जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद में अभियोजन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए टाइप-द्वितीय के 02, टाइप-तृतीय के 20 तथा टाइप-चतुर्थ के 02 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹11.29 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए जिला पंचायतों को ₹21.17 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को ₹14.12 करोड़ तथा ग्राम पंचायतों को ₹105.86 करोड़, कुल ₹141.15 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित किए जाने का भी अनुमोदन किया है।

आपदा राहत के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ में प्राकृतिक आपदा से मृत 09 व्यक्तियों के परिजनों को ₹1 लाख प्रति व्यक्ति की दर से कुल ₹9 लाख तथा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 05 भवनों के स्वामियों को ₹3 लाख प्रति भवन की दर से कुल ₹15 लाख, अर्थात कुल ₹24 लाख की अतिरिक्त सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत की गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

One thought on “मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के विकास कार्यों हेतु ₹183.71 करोड़ की धनराशि को दी मंजूरी

Leave a Reply to luckyplayph Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *