देहरादून ,
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय), देहरादून द्वारा प्रथम इंडोर खेल प्रतियोगिता–2025 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। आज प्रतियोगिता के विजेताओं को महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी द्वारा पुरस्कार एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को अपनी जीवनशैली में योग और खेल को अवश्य शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम से जीवन में बढ़ते तनाव को कम किया जा सकता है। खेल भावना न केवल जीवन को अनुशासित बनाती है, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने सूचना कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विभागीय परिसर में बैडमिंटन कोर्ट तैयार कराया जाना चाहिए, जिसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव एवं श्री रवि बिजारनिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संघ के महामंत्री श्री अंकित चौहान ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि महानिदेशक सूचना की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन संभव हो सका। वहीं संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
प्रतियोगिता के अंतर्गत शतरंज प्रतियोगिता में विजेता श्री कैलाश रावत एवं उपविजेता श्री राजेन्द्र सिंह कलूड़ा को पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग की कैरम सिंगल्स प्रतियोगिता में श्रीमती आरती बिष्ट विजेता एवं सुश्री विदिशा नेगी उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग की कैरम सिंगल्स प्रतियोगिता में श्री अतुल डिमरी विजेता एवं श्री गजेन्द्र सिंह उपविजेता रहे। कैरम डबल्स श्रेणी में श्री अतुल डिमरी एवं श्री गजेन्द्र सिंह विजेता तथा श्री चेतन कुमार पाण्डेय एवं श्री राम सिंह परजोली उपविजेता रहे।
उल्लेखनीय है कि यह खेल प्रतियोगिता 12 एवं 14 दिसम्बर, 2025 को सूचना भवन सभागार में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.bh/register?ref=JW3W4Y3A