सीनियर सिटीजन से जुड़ा मामला समझकर पुलिस ने दिखाई त्वरित कार्रवाई
आज 112 आपातकालीन सेवा के माध्यम से एक कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नी ने उसकी माता को ज़हर दे दिया है, जिनकी हालत गंभीर है और उन्हें मंगलौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सीनियर सिटीजन से संबंधित एवं गंभीर अपराध की श्रेणी में होने के कारण मंगलौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कॉलर की माता घर पर पूर्णतः सुरक्षित और स्वस्थ थीं। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उन्हें किसी प्रकार का ज़हर नहीं दिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि कॉलर का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है और उसी से क्षुब्ध होकर उसने 112 पर झूठी सूचना दी थी।
इस मामले में अनिल निवासी नारसन कलां, थाना मंगलौर के विरुद्ध 112 पर झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत ₹10,000 (दस हजार रुपये) का चालान किया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने की सख्त हिदायत दी गई।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि 112 एक आपातकालीन सेवा है, इसका दुरुपयोग न करें। झूठी सूचनाओं के कारण वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलने में विलंब हो सकता है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF