देहरादून ,
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल और कुमाऊँ रेंज सहित सभी जनपदों, रेलवे तथा STF के वरिष्ठ अधीक्षकों के साथ प्रदेशभर की कानून-व्यवस्था एवं फायर सेफ्टी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
डीजीपी ने गोवा में हाल ही में घटित अग्निकांड को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में जन-सुरक्षा हेतु त्वरित और कठोर अग्नि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी क्रिसमस और नववर्ष के कार्यक्रमों के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले कैफे, पब, बार, होटल, बैंक्वेट हॉल, मॉल और अन्य प्रतिष्ठानों में एक सप्ताह के भीतर समग्र फायर सेफ्टी ऑडिट करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि—
-
सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण पूर्णतः कार्यशील और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।
-
फायर हाइड्रेंट पूरी क्षमता के साथ सक्रिय हों।
-
आपातकालीन निकास मार्ग स्पष्ट रूप से चिन्हित और बाधारहित हों।
-
प्रतिष्ठानों में तैनात स्टाफ को समय-समय पर फायर सेफ्टी प्रशिक्षण दिया जाए।
-
मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए।
चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर बल
बैठक में शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आपात प्रतिक्रिया तंत्र और यातायात नियंत्रण को मजबूत करने हेतु विशेष निर्देश दिए गए।
अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश
डीजीपी महोदय ने गंभीर अपराधों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पैरोल/जमानत पर रिहा बंदियों की कारागार वापसी, तथा अवैध संपत्ति जब्तीकरण संबंधी मुख्यालय-स्तरीय विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए त्वरित व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। NDPS एक्ट के तहत वाणिज्यिक मात्रा वाले लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
उन्होंने पेशेवर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एवं NDPS एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने, तथा उनकी अवैध संपत्तियों को नियम अनुसार कुर्क करने के निर्देश दिए।
पुलिस कर्मियों के हितों पर भी हुई महत्वपूर्ण चर्चा
डीजीपी ने विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के आदेश दिए, ताकि पुलिस कर्मियों को शीघ्र लाभ मिल सके।
बैठक में अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन–2025 में राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीतियों, साइबर क्राइम आदि विषयों पर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के साझा विजन को भी साझा किया गया।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा श्री अभिनव कुमार, एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री वी. मुरुगेशन, आईजी पी/एम श्रीमती विम्मी सचदेवा, आईजी पीएसी श्रीमती नीरू गर्ग, आईजी दूरसंचार श्री कृष्ण कुमार वीके, आईजी फायर श्री मुख्तार मोहसिन, आईजी साइबर श्री नीलेश आनंद भरणे सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
— मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/ro/register-person?ref=HX1JLA6Z