देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने जनरल बिपिन रावत को चतुर्थ पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि – uttarakhandawaaz.in

देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने जनरल बिपिन रावत को चतुर्थ पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून ,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित कनक चौक पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। उनका साहस एवं नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, सविता कपूर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने जनरल रावत के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

2 thoughts on “देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने जनरल बिपिन रावत को चतुर्थ पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *