देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन कपकोट के केदारेश्वर मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में प्रतिभाग किया, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। मैदान में उमड़े जनसैलाब ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
108 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन–शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने कुल 108 करोड़ रुपये की 42 विकास योजनाओं को हरी झंडी दी। इनमें—
-
62 करोड़ रुपये की 24 योजनाओं का लोकार्पण
-
45.95 करोड़ रुपये की 18 योजनाओं का शिलान्यास
शामिल हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिससे वातावरण में उत्साह और ऊर्जा भर गई।
“जनता का स्नेह बताता है कि हम सही दिशा में काम कर रहे हैं” — मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने संबोधन में कहा कि जनता की भारी उपस्थिति यह प्रमाण है कि राज्य सरकार विकास के सही मार्ग पर कार्य कर रही है। उन्होंने गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए प्रमुख संदेश:
-
‘मानस खंड माला’ परियोजना के तहत धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार कार्य तेजी से जारी।
-
शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल—जिससे वर्षभर पर्यटन गतिविधियों और रोजगार में बढ़ोतरी होगी।
-
जीरो टॉलरेंस नीति के साथ भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जारी।
-
वन डिस्ट्रिक्ट–टू प्रोडक्ट के तहत बागेश्वर की पारंपरिक ताम्र शिल्प को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।
-
बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण पूरा, आगे की प्रक्रिया प्रगति पर।
-
गरुड़ अस्पताल का उच्चीकरण होगा ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें।
सरयू–गोमती संरक्षण कार्यों में तेजी
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों नदियों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य योजना बद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।
सहकारिता एवं स्वयं सहायता समूहों को मिली वित्तीय सहायता
कार्यक्रम में विभिन्न समूहों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए:
-
संकल्प स्वायत सहकारिता समूह सीएलएफ (हर्षिला) — ₹3 करोड़ 23 लाख
-
ऊर्जा स्वायत सहकारिता सीएलएफ — ₹22 लाख 50 हजार
-
एनआरएलएम के संवाद महिला स्वयं सहायता समूह व जय गोलू देवता स्वयं सहायता समूह — ₹5–5 लाख
विभागीय स्टॉल बनें आकर्षण का केंद्र
कृषि, उद्यान, रेशम, ग्राम्य विकास, महिला सशक्तिकरण, पशुपालन, डेयरी और उद्योग विभाग सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाए।
मुख्यमंत्री ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया, स्थानीय हस्तशिल्पकारों से बातचीत की और उनकी समस्याएँ सुनीं।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय, शिव सिंह विष्ट, उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौंरयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसपी चंद्र सिंह घोड़के, सीडीओ आर.सी. तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
