छात्रों की सुरक्षा पर सख्ती: राज्यभर के स्कूलों में लागू होगा कड़ा सुरक्षा प्रोटोकॉल

देहरादून ,

 चमोली जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज गौणा के अतिथि शिक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं के यौन शोषण और छेड़छाड़ की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
राज्य स्तर पर भी इसका समय-समय पर विशेष समीक्षा की जाएगी।

घटना पर शिक्षा विभाग की कड़ी प्रतिक्रिया

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस घटना को “दुखद और चिंताजनक” बताया।
उन्होंने कहा कि—

  • आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की गई है।

  • सभी स्कूलों में सुरक्षा मानकों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

  • जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी स्कूलों की नियमित निगरानी करेंगे।

  • सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्रों के स्कूलों में छात्र सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाएँगे।

आरोपी अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त

डॉ. सती ने बताया कि—

  • यूनुस अंसारी को 2015 में राजनीति विज्ञान प्रवक्ता के रूप में अतिथि शिक्षक नियुक्त किया गया था।

  • बाद में 2020 में उनकी तैनाती राजकीय इंटर कॉलेज गौणा में हुई।

  • हाल ही में उनके खिलाफ आए गंभीर आरोपों के बाद
    👉 उनका अतिथि शिक्षक अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी

  • नियुक्ति के दौरान यूनुस अंसारी द्वारा निवास प्रमाण पत्र, पटवारी प्रमाण पत्र व वैध ओबीसी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए थे।

  • ये प्रमाण पत्र संबंधित सरकारी विभागों द्वारा जारी होते हैं और नियुक्ति प्रक्रिया इन्हीं अभिलेखों के आधार पर की जाती है।

One thought on “छात्रों की सुरक्षा पर सख्ती: राज्यभर के स्कूलों में लागू होगा कड़ा सुरक्षा प्रोटोकॉल

Leave a Reply to Utwórz konto na Binance Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *