हरिद्वार।
हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत स्मृति दिवस के अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने प्रतिभाग किया और गुरु परंपरा को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
“भारत माता की रक्षा के लिए सर्वस्व अर्पण ही सच्चा धर्म” — राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत हमें सिखाती है कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हंसते-हंसते बलिदान देना ही सच्चा राष्ट्र धर्म है।
उन्होंने कहा कि सिख गुरु परंपरा ने धर्म, समाज, मानवाधिकार और राष्ट्रवाद की परंपरा को ऊँचा किया। घोर संकट की स्थिति में भी कर्तव्य और राष्ट्रधर्म को नहीं भूलना चाहिए।
प्रधानमंत्री के निर्णय का उल्लेख
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किया जाना गुरु परंपरा और साहिबजादों के अद्भुत बलिदान को राष्ट्रीय चेतना में अमर करने का कार्य है।
उन्होंने कहा कि आज के वैचारिक संघर्ष और विभाजनकारी प्रवृत्तियों के दौर में गुरु तेग बहादुर की शिक्षाएँ हमें राष्ट्र सर्वोपरि होने की प्रेरणा देती हैं।
“व्यक्ति से ऊपर राष्ट्र” — गुरमत से सीख
उन्होंने कहा:
-
व्यक्ति से ऊपर परिवार, परिवार से ऊपर समाज और समाज से ऊपर राष्ट्र है।
-
जब तक हम इस भावना को आत्मसात नहीं करेंगे, तब तक विकसित भारत का लक्ष्य दूर रहेगा।
राज्यपाल ने गुरु हरगोबिंद साहिब के मिरी-पिरी सिद्धांत को राष्ट्रवाद की आधारशिला बताया और कहा कि मनुष्य भीतर से संत और बाहर से वीर होना चाहिए।
गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना को उन्होंने अध्यात्म, वीरता और मानव सेवा का अद्वितीय संगम बताया।
पुस्तक विमोचन
इस अवसर पर ‘सीसु दिआ परु सिररु न दिआ—धर्म रक्षक गुरु तेग बहादुर’ पुस्तक का विमोचन किया गया।
राष्ट्र निर्माण का संकल्प
राज्यपाल ने संकल्प दिलाया कि भारत की आत्मा—सत्य, सेवा, समता और राष्ट्र धर्म—को कभी कमजोर नहीं होने देंगे तथा ऐसा भारत बनाएँगे जो शक्तिशाली भी हो, संवेदनशील भी, आधुनिक भी और आध्यात्मिक भी।
कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम में
चिदानंद महाराज, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, दीपक कुमार गैरोला, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, प्रो. संजय कुमार, प्रो. दलजीत सिंह, डॉ. सर्वेश ओझा, Dr. प्रकाश चंद्र, डीएम मयूर दीक्षित, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, ADM पी.आर. चौहान, SDM जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.