मसूरी/देहरादून ,
मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। अब मालरोड बैरियर पर प्रवेश के लिए FASTag सुविधा शुरू की जाएगी। यह प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड बैठक में पास किया गया है। दो माह के भीतर यह सुविधा लागू कर दी जाएगी। इससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। स्थानीय नागरिकों के लिए पास सिस्टम भी लागू किया जाएगा।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कुल 37 प्रस्तावों में से 35 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
-
मालरोड पर FASTag व स्कैनिंग कैमरे स्थापित किए जाएंगे।
-
मालरोड बैरियर पर नए बूम बैरियर लगाने का निर्णय।
-
हुसैनगंज का नाम बदलकर कृष्णानगर करने का प्रस्ताव पास।
-
मौसी फॉल का विकास व सौंदर्यीकरण।
-
कई स्थानों पर पार्किंग निर्माण (टिहरी बस स्टैंड, बार्लोगंज, ओल्ड टिहरी बस अड्डा)।
-
टाउन हॉल के संचालन और मरम्मत प्रस्ताव पास।
-
वेंडिंग जोन निर्माण प्रस्ताव पर चर्चा।
-
कूड़ा निस्तारण के लिए नए वाहनों की खरीद पर सहमति।
-
नगर में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना।
-
आवारा पशुओं के रजिस्ट्रेशन पर चर्चा।
-
स्वच्छ सर्वेक्षण में मिले 25 लाख में से 50% धनराशि पर्यावरण मित्रों व 50% ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर खर्च होगी।
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
-
नगर में स्ट्रीट डॉग शेल्टर हाउस निर्माण पर चर्चा।
-
सैनिक विश्राम गृह के लिए 2.5 बीघा भूमि दिए जाने के प्रस्ताव पर विरोध।
-
झूलाघर में बड़ा झूला हटाने का प्रस्ताव पास।
-
डीजल आपूर्ति के ₹13,79,807 के प्रस्ताव को मंजूरी।
-
पालिका सभागार में आवश्यक सामग्री खरीदने और स्काई-लिफ्ट खरीदने का निर्णय।
अध्यक्ष का बयान
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा:
“FASTag सुविधा और पार्किंग विकास से शहर में यातायात दबाव कम होगा और राजस्व में भी वृद्धि होगी।”
नगर पालिका ईओ तनवीर मारवाह ने बताया:
“दो माह के भीतर दोनों बैरियरों पर FASTag सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इससे पालिका की आय भी बढ़ेगी।”
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य
पवन थलवाल, ईओ तनवीर मारवाह, ईओ रजनीश डोबरियाल, पंकज खत्री, रणवीर कंडारी, बबिता मल्ल, रुचिता गुप्ता, गौरी थपलियाल, विशाल खरोला, चंद्रप्रकाश बडोनी सहित अन्य।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/register-person?ref=IXBIAFVY