देहरादून ,
एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ एवं फाउंडर राज भट्ट ने बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा संचालित राज्य के पहले मॉडल इंटेंसिव केयर सेंटर (साधुराम इंटर कॉलेज, राजा रोड) का निरीक्षण किया। बाल भिक्षावृत्ति निवारण और वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बनाए गए इस केंद्र की व्यवस्थाओं का उन्होंने विस्तार से जायजा लिया।
राज भट्ट ने जिलाधिकारी सविन बंसल से केंद्र में दी जा रही शिक्षा, देखभाल और संपूर्ण प्रबंधन की जानकारी हासिल की और जिला प्रशासन की इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए वे हर संभव सहयोग उपलब्ध कराएँगे।
चंपावत निवासी और लंदन में सफल उद्यमी राज भट्ट लंबे समय से शिक्षा, गरीबों की मदद और बच्चों की देखभाल जैसे सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े रहे हैं। केंद्र के दौरे के दौरान वे बच्चों से भी मिले और यहां की व्यवस्थाओं से प्रभावित दिखाई दिए।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि राज्य का यह पहला मॉडल इंटेंसिव केयर सेंटर सड़कों पर भटकते, भीख मांगते और कूड़ा बीनने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए संचालित किया जा रहा है। बच्चों को रेस्क्यू करने के बाद उनकी काउंसलिंग की जाती है और फिर उन्हें अक्षरज्ञान, तकनीकी शिक्षा, संगीत और खेलकूद से जोड़कर स्कूलों में दाखिला दिलाया जाता है। इस केंद्र का संचालन जिला प्रशासन द्वारा आसरा, समर्पण और सरफीना जैसी स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ एमओयू के आधार पर किया जा रहा है।
अब तक प्रशासन द्वारा
-
82 भिक्षावृत्ति में शामिल बच्चे,
-
63 बाल श्रमिक,
-
113 कूड़ा बीनने वाले बच्चे,
कुल 258 बच्चों को सड़कों से रेस्क्यू कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। वर्तमान में केंद्र में 51 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें 29 बालक और 22 बालिकाएं शामिल हैं। इन बच्चों को जीपीएस/जीयूपीएस परेड ग्राउंड, साधुराम इंटर कॉलेज और जीपीएस मथुरावाला में दाखिला दिलाया गया है। संपूर्ण व्यय जिला प्रशासन वहन कर रहा है, साथ ही आरबीएसके टीम द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने दौरे के दौरान स्कूल प्रबंधन को भवन के प्रथम तल के निर्माण, पैदल मार्ग की मरम्मत, रेलिंग, शौचालय सुधार और सफाई व्यवस्था को आउटसोर्सिंग के माध्यम से सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद्र नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/ar-BH/register?ref=S5H7X3LP