देहरादून ,
श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सहयोग से स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं के लिए माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्शन पर एक दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को माइक्रो-वैस्कुलर एनास्टोमोसिस तकनीकों का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका उद्देश्य युवा सर्जनों की उन्नत सर्जिकल क्षमता को मजबूत करना था।
श्री गुरु राम राय शिक्षा मिशन के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस कौशल-आधारित प्रशिक्षण पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल चिकित्सकीय दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में भी सहायक होते हैं।
कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. अशोक नायक, प्रिंसिपल, श्री गुरु राम राय आयुर्विज्ञान एवं स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान द्वारा किया गया। उन्होंने इस शैक्षणिक सहयोग और उन्नत प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे निरंतर जारी रखने की बात कही।
प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व ऑन्को-सर्जन डॉ. पल्लवी कौल और डॉ. कनिका कपूर ने किया। उन्होंने बताया कि युवा सर्जनों की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाएँ नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. संजय साधू ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने और माइक्रोवैस्कुलर तकनीकों के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को Medtronic India का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसके साथ ही डॉ. पंकज गर्ग, डॉ. अजीत तिवारी, सुश्री अल्का यादव, श्री संतोष कुमार और श्री शोएब का भी आयोजन में सक्रिय योगदान रहा।

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/en-ZA/register-person?ref=B4EPR6J0
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.