दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में कार धमाका — 13 की मौत, उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी – uttarakhandawaaz.in

दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में कार धमाका — 13 की मौत, उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली ,

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए भीषण कार धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी दो अन्य गाड़ियाँ भी इसकी चपेट में आ गईं और जलकर राख हो गईं।

धमाका गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जो राजधानी का बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है। धमाके के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और दमकल की कई गाड़ियाँ पहुंची, जिन्होंने आग पर काबू पाया और घायलों को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस व जांच एजेंसियाँ यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह विस्फोट आतंकी साजिश का हिस्सा था या किसी तकनीकी खराबी (जैसे सीएनजी लीक) के कारण हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाका करने वाली कार का रजिस्ट्रेशन नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है।

घटना के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उत्तराखंड पुलिस ने भी राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है और सभी संवेदनशील स्थलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल्स और धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।

राज्य पुलिस महानिदेशक ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को दें।

3 thoughts on “दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में कार धमाका — 13 की मौत, उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *