देहरादून।
चारधाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आगामी शीतकाल के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीखों की घोषणा हो गई है।
-
गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व पर सुबह 11:36 बजे अभिजीत मुहूर्त में विधिविधान के साथ बंद होंगे।
-
यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे।
शीतकाल में श्रद्धालु मुखबा गांव में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।