मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में छात्रों संग लिया स्वच्छता का संकल्प, दिलाई गंगा शपथ

नैनीताल ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल में आयोजित “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को गंगा शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जन भागीदारी होगी।

उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने आस-पास सफाई पर ध्यान दें और स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वच्छता हमारे स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बने, इसके लिए सभी को प्रयासरत रहना होगा।

कार्यक्रम से पहले विद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नमामि गंगे अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।

इस मौके पर कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. पराग मधुकर धकाते, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, नमामि गंगे कार्यक्रम के निदेशक विशाल मिश्रा, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *