देहरादून ,
लबसंत विहार क्षेत्र में मिली युवती की लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के सगे भाई ने की थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
मामला कैसे खुला?
21-22 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक कट्टे के अंदर युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान विशाखा (22 वर्ष), पुत्री बुधराम, निवासी स्मिथनगर, प्रेमनगर के रूप में की।
कैसे हुई हत्या?
-
मृतका के भाई विशाल का अपनी बहन से नशा करने को लेकर विवाद हुआ था।
-
गुस्से में आकर विशाल ने बहन के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
-
इसके बाद उसने अपने किरायेदार लोकेन्द्र उर्फ राजा (26) को बुलाकर शव ठिकाने लगाने में मदद ली।
-
दोनों ने शव को सफेद कट्टे में डालकर मोटरसाइकिल से जंगल में फेंक दिया।
सीसीटीवी और गवाहों से हुआ खुलासा
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें विशाल और राजा को एक कट्टा ले जाते देखा गया। पूछताछ में राजा ने जुर्म कबूल कर लिया।
गिरफ्तार और फरार आरोपी
-
गिरफ्तार: लोकेन्द्र उर्फ राजा, मूल निवासी बिजनौर, हाल निवासी प्रेमनगर।
-
फरार: विशाल (मृतका का भाई), जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।