हरिद्वार,
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सत्या फाउंडेशन हेल्पिंग हैंड तथा “संवाद” के संयुक्त तत्वावधान में आज 14 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से हरिद्वार प्रेस क्लब सभागार में एक भव्य विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आमंत्रित कवियों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों एवं कवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष दीपक पवार, संयोजक देवीसिंह राणा एवं अरूण पाठक द्वारा
श्री पृथ्वीनाथ मंदिर के अध्यक्ष संजय गर्ग तथा
श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र पहनाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश चंद्र शास्त्री, संगीत राणा, अशोक मेहता, नमन गोस्वामी, घनश्याम साहनी, सरिता पवार, मिनी पुरी, मेनका त्रिपाठी एवं गंगा सभा से अंकुर सारस्वत उपस्थित रहे।