उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर सीएम धामी की केंद्रीय उड्डयन मंत्री से अहम मुलाकात

जौलीग्रांट में रात्रिकालीन हवाई सेवा और पिथौरागढ़ से नियमित उड़ान जल्द संभव

नई दिल्ली/देहरादून,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर उत्तराखंड में हवाई संपर्क और पर्यटन को गति देने हेतु विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर रात्रिकालीन हवाई सेवा शुरू करने तथा पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा आरंभ करने का अनुरोध किया।


जौलीग्रांट में रात्रिकालीन उड़ान की मांग

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि रात्रिकालीन हवाई सेवा से प्रदेश में पर्यटकों और यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

  • इससे देहरादून से कनेक्टिविटी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ा जा सकेगा।

  • पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर भी चर्चा हुई — सीएम ने बताया कि राज्य सरकार अधिकांश जरूरी कार्य पूरे कर चुकी है और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को शीघ्र कार्य शुरू करने हेतु निर्देश देने का अनुरोध किया।


पिथौरागढ़ से नियमित उड़ान की पहल

  • सीएम धामी ने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क योजना (UDAN) के तहत पिथौरागढ़-दिल्ली हवाई सेवा शुरू की जाए।

  • यह सेवा पर्यटन के साथ-साथ सामरिक और मानवीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होगी।

  • उन्होंने गौचर (चमोली) और चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) हवाई पट्टियों को छोटे विमान संचालन के लिए विकसित कर उन्हें दिल्ली, देहरादून और हिंडन से जोड़ने की भी मांग रखी।


चारधाम यात्रा हेतु हेली सेवाएं फिर शुरू करने का प्रस्ताव

  • सीएम ने मानसून समाप्ति के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाएं पुनः शुरू करने की जानकारी दी।

  • उन्होंने कहा कि ये सेवाएं बुजुर्ग, दिव्यांग और असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सहायक होंगी तथा सड़क मार्गों पर दबाव भी कम करेंगी।

  • हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में हेली संचालन के लिए जरूरी सुझाव लिए गए हैं।


‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को सराहना

मुख्यमंत्री ने राज्य के हवाई अड्डों पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत कियोस्क स्थापित करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि उत्तराखंड सरकार के सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक और शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *