वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, एसजीआरआर ग्रुप की सराहना

देहरादून ,

उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल बुधवार को श्री दरबार साहिब पहुंचे और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

भेंट के दौरान विशेष रूप से वन सम्पदा के संरक्षण, पौधारोपण को बढ़ावा देने और वनाग्नि पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर गहन मंथन हुआ। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुरूप कैबिनेट मंत्री का ससम्मान स्वागत भी किया गया।

मंत्री उनियाल ने कहा कि “श्री दरबार साहिब में आकर आत्मा को अपार शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है।” उन्होंने एसजीआरआर ग्रुप के अंतर्गत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़ तथा पब्लिक स्कूलों की सेवाओं की प्रशंसा की और कहा कि “स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं।”

वहीं श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भी मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में वनाग्नि के मामलों में कमी आई है। साथ ही वृक्षारोपण, विशेषकर फलदार पौधों के रोपण से वन्य जीवों और मनुष्यों के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय पहल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *