धर्म नगरी हरिद्वार में बड़ा बवाल टला, पुलिस पर पथराव और वाहन में आगजनी का प्रयास गाय की मौत के बाद उपद्रव, 10 उपद्रवी चिह्नित – मुकदमा दर्ज

हरिद्वार ,

सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे थाना खानपुर क्षेत्र के बालावाली चौकी इलाके में उस समय तनाव फैल गया जब एक पिकअप वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पिकअप में मांस भरा हुआ था, जिसे सहारनपुर से नजीबाबाद ले जाया जा रहा था। टक्कर से गाय की मौत हो गई।

घटना के बाद कुछ उपद्रवियों ने हंगामा मचाते हुए वाहन में आग लगाने की कोशिश की, जिसे फायर सर्विस टीम की सतर्कता से तुरंत बुझा दिया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर भी पथराव किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हरिद्वार पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मौके से पांच मोटरसाइकिलें जब्त कीं और 10 उपद्रवियों को चिह्नित कर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पिकअप चालक के खिलाफ गौ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया।

पशु चिकित्सक की मौजूदगी में गाय का पोस्टमार्टम कराया गया और आवश्यक सैंपल लिए गए। देर शाम तक पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *