अलकनंदा नदी उफान पर, धारी देवी मंदिर के चरणों तक पहुंचा जलस्तर

श्रीनगर गढ़वाल,
श्रीनगर गढ़वाल के समीप स्थित प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर के पास अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि नदी का पानी मंदिर के नीचे तक पहुंच गया है।

धारी देवी मंदिर बद्रीनाथ-केदारनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित है। नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदिर परिसर के आसपास खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर न करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।

इस बीच, समुद्र किनारे गोवा में भी समुद्र का जलस्तर बढ़ने से बीच का पानी सड़कों तक आ गया है। लगातार बदलते मौसम और उफान पर नदियों-समुद्र की स्थिति ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *